फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Education and Health Issues Are Prominent

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में लगा समस्याओं का अंबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Education and Health Issues Are Prominent
कपकोट के कर्मीतोली में जनता दरबार में समस्या सुनते अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कर्मी-तोली गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई सहित तमाम समस्याएं उठाई। अध्यक्षता करते हुए एडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने कई समस्याओं का मौके पर हल किया। अधिकारियों को अन्य समस्याओं का जल्द निदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राप्रावि कर्मी-तोली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बिजली के झूलते तार, खतरा बने पोलों से निजात दिलाने की मांग की। एडीएम ने ऊर्जा निगम से 10 दिन के भीतर लॉपिंग करवाने और पोल बदलने को कहा। ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने, राशन कार्ड की विसंगतियां दूर करने, सिंचाई नहरों की मरम्मत करने की मांग की। क्षेत्र में संचार सुविधाओं को बेहतर करने, राष्ट्रीय बैंक खोलने, मोबाइल एटीएम का संचालन करने, धार्मिक स्थल चिल्ठा में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने राइंका कर्मी में 10 प्रवक्ताओं के सापेक्ष एक और एलटी के 11 शिक्षकों के सापेक्ष चार ही शिक्षक तैनात होने से विद्यालय के 220 छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होने की बात कही।
विज्ञापन

एडीएम इमलाल ने कहा कि जनता दरबार में जो समस्याएं आई हैं, उनका जल्द से जल्द निदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनता दरबार में दर्ज समस्याओं को गंभीरता से लेने को कहा। जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर उनका हल समय से करने के निर्देश दिए। वहां पर एसडीएम पारितोष वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, डिप्टी सीएमओ एनएस टोलिया, बीडीओ केएस रावत, तहसीलदार पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed