{"_id":"65831d584c000df272096f26","slug":"echo-of-drum-damau-and-flag-in-garuda-bazaar-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-529-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ बाजार में ढोल, दमाऊ और ध्वज की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ बाजार में ढोल, दमाऊ और ध्वज की गूंज
Wed, 20 Dec 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ में कत्यूर महोत्सव के सांस्कृति कार्यक्रमों का उद्घाटन करती विधयक दास पीएमजीएसवाई अनुश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ में तीन दिनी कत्यूर महोत्सव का आगाज झांकी, गाजे-बाजे की थाप और ध्वज पताकाओं के साथ बुधवार को हुआ। पूरा नगर महोत्सव के रंग में रंगा नजर आया। महोत्सव का उद्घाटन विधायक पार्वती दास और पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।
कत्यूर घाटी की जनता और नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूल के बच्चे गरुड़ बाजार में जमा हुए। यहां से छोलिया नृत्य की धुन पर झूमते-गाते झांकी गोलू मार्केट, टीट बाजार, भकुनखोला होते हुए बैजनाथ पहुंची। शुभारंभ के मौके पर विधायक पार्वती दास ने कहा कि दिवंगत पति कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की इच्छा थी कि बैजनाथ में कत्यूर महोत्सव कराया जाए। आज उनका सपना साकार हुआ।
पीएमजीएसवासई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि महोत्सव युवा पीढ़ी को कत्यूर घाटी की सभ्यता और इतिहास के संवर्धन में मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि कपकोट विधायक सुरेश गढि़या, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, डीएम अनुराधा पाल, जिला पंचायत अध्यक्षा बसंती देव, जेसी आर्या, भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्र फस्र्वाण, इंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने की।
विज्ञापन
कत्यूर घाटी एक झलक का शुभारंभ
कार्यक्रम में कत्यूर घाटी एक झलक पुस्तक का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का संचालन नंदन सिंह अल्मिया, चंद्रशेखर बड़सीला ने किया।
एक घंटे तक रोकने पड़े वाहन।
गरुड़। महोत्सव के चलते एनएच पर यातायात प्रभावित हुआ। कार्यक्रम स्थल से बैजनाथ मंदिर के बीच झांकी में बढ़ती भीड़ को देखकर बैजनाथ पुलिस ने एक घंटे तक वाहनों को सिंगल लेन किया।
मेले का आकर्षण रहे स्टॉल
भकुनखोला खेल मैदान में विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विभागों ने अपने स्टाॅल लगाए। इनमें शिक्षा विभाग, वन विभाग, कृषि आदि प्रमुख रहे।
माल्दे मैदान से डीएम ने भरी उड़ान
डीएम अनुराधा पाल ने माल्दे खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां से पैराग्लाइडिंग भी की। डीएम के अलावा स्थानीय जनता ने टिकट खरीदकर उड़ान का लुत्फ उठाया।
इन स्कूल ने लिया हिस्सा
सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सेंट एडम्स के बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली।