{"_id":"6ab779123857f4131b02ddad","slug":"earthquake-tremors-felt-in-and-around-bageshwar-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बागेश्वर और आसपास महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6, किसी नुकसान की सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बागेश्वर और आसपास महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6, किसी नुकसान की सूचना नहीं
Sat, 26 Sep 2026 01:19 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:19 PM IST
सार
बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। अचानक आए झटकों से कुछ स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
earthquake
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। अचानक आए झटकों से कुछ स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप दोपहर 12:35:11 बजे दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.984 अक्षांश (उत्तर) और 79.692 देशांतर (पूर्व) पर जमीन के भीतर महज पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। कम गहराई होने के कारण आसपास के इलाकों में झटके साफ महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप के झटके महसूस होते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से सभी तहसीलों, पुलिस चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों से स्थिति का फीडबैक लिया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार जिले में कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल की हानि की खबर नहीं है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम को तुरंत सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन