फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dust on Road in Bageshwar

आश्वासन कंकरीट का, पाट दिया मिट्टी से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dust on Road in Bageshwar
बागेश्वर की सड़क में इस कदर बिछा दी है मिट्टी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर-कपकोट सड़क पर आरे के पास बदहाल सड़क पर सीसी मार्ग बनाने के आश्वासन के बावजूद लोनिवि ने गड्ढों में मिट्टी भर दी। इससे बारिश होने पर सड़क में फिसलन बढ़ गई है। सड़क की स्थिति खराब होने पर स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

आरे पेट्रोल पंप से आरे पुल तक की सड़क बहुत खराब है। इस कारण वाहनों की आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई जगह पर गड्ढे गहरे हो गए हैं। इस कारण वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों भी परेशान हैं। आवाजाही के दौरान वाहन पलटने का भी खतरा है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। अमर उजाला ने हाल में इस सड़क की बदहाली को उठाया था। तब लोनिवि के ईई केके तिलारा ने आरे के पास सड़क पर कंकरीट बिछाने की बात कही थी लेकिन गड्ढों में मिट्टी भर दी गई है। इससे सड़क पर आवाजाही और खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन

कंकरीट के बजाय मिट्टी से गड्ढे भरने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गड्ढों से सूखी मिट्टी उड़ गई है जबकि बारिश से सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। गड्ढे फिर से दिखने लग गए हैं। इससे वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा अधिक बढ़ गया है। लोगों ने सड़क पर जल्द कंकरीट न बिछाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने सड़क पर बिछी जल संस्थान की पाइप लाइन भी न हटाने पर नाराजगी व्यक्त की है। सड़क पर बिछी पाइप लाइन के कारण भी हादसे का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed