{"_id":"59cfc5e44f1c1bc1538b51b9","slug":"durga-puja-festival-with-idol-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 30 Sep 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू संगम पर मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करते देवी समिति के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा प्रतिमाओं की पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा निकलने के साथ ही नगर के कपकोट और खांकर में दुर्गा पूजा महोत्सवों का समापन हो गया है। आयोजकों ने नगर भ्रमण के बाद मूर्तियों को सरयू में विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह देवी पूजा कमेटी की ओर से आशीर्वाद भवन में देवी प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में मूर्तियों की पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालिकाओं ने डांडिया किया। नगर भ्रमण के बाद मूर्तियों को मां के जयकारे के साथ विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष मनोज जोशी, राजू उपाध्याय, हेम कांडपाल, पुष्कर साह, अनिल टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन
इधर, नुमाइशखेत के पीपल के पेड़ के पास नगर पूजा कमेटी की ओर से आयोजित महोत्सव में भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाद में मूर्तियों को नगर के ब्रह्मकपाली के पास सरयू में विसर्जित कर दिया गया। वहां कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, उपाध्यक्ष किशन नेगी, मुकेश साह, नवीन लोहनी, गोविंद जगाती, सुंदर लाल चौधरी, लछम सिंह कनवाल और कमला भैसोड़ा आदि थे।
विज्ञापन
उधर, खांकर गांव में भी दुर्गा महोत्सव संपन्न हो गया। इसके अलावा केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव मूर्तियों को सरयू में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। वहां पंडित आनंद बल्लभ पांडे, मनोहर पांडे और ललित लोहनी ने मूर्तियों की पूजा कराई। वहां कमेटी के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, सचिव नवीन कांडपाल, कोषाध्यक्ष बीएस कम्र्याल, व्यवस्थापक रमेश गढिय़ा, यज्ञाधीश गोवर्द्धन दानू, मोहन कपकोटी, मोहन ऐठानी आदि थे।