फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Durga Pooja Dhoom in Bageshwar, Kapkot and Khankar

बागेश्वर, कपकोट और खांकर में दुर्गा पूजा की धूम

Thu, 28 Sep 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 28 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Durga Pooja Dhoom in Bageshwar, Kapkot and Khankar
कपकोट में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala

बागनाथ नगरी के कपकोट और खांकर में दुर्गा पूजा महोत्सवों की धूम मची हुई है। पूजास्थलों पर पूजार्थियों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। ढोल-नगाड़ों के साथ सुबह-शाम हो रही आरती देखते ही बन रही है। उधर कपकोट में कन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया है। 

विज्ञापन


नगर पूजा कमेटी की ओर से यहां आशीर्वाद भवन में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ ही मन भावन भजनों का गायन चल रहा है। वहां पुष्कर साह, राजेंद्र उपाध्याय, सूरज जोशी, मनोज जोशी, कौशल जोशी और कमल नेगी आदि थे। 
विज्ञापन


नगर के नुमाइशखेत मैदान के पीपल के पेड़ के समीप दुर्गा पूजा कमेटी की आयोजित महोत्सव में दुर्गा प्रतिमाओं की पूजा करने वालों का तांता लगा हुआ है। महिलाओं ने देर शाम तक मन मोहक भजन गाए। वहां कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, व्यवस्थापक गोविंद साह जगाती, कमला भैंसोड़ा, चंद्रा उपाध्याय, गीता उपाध्याय, सुनील वर्मा, नवीन लोहनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। यहां सुबह शाम ढोल दमाऊ, झांझर और बुखौरों की मनमोहक थाप पर हो रही महाआरती देखते ही बन रही है।

कपकोट में कन्याओं का पूजन किया गया श्रद्धालुओं ने कन्याओं को चुनरी और माला पहनाकर उन्हें यथोचित दक्षिणा भेंट की। पंडित आनंद बल्लभ पांडे, मनोहर पांडे ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। यज्ञाधीश गोवर्धन दानू ने प्रसाद वितरित किया।


वहां कमेटी के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, व्यवस्थापक रमेश गढ़िया, सचिव राजेेंद्र कपकोटी, कोषाध्यक्ष बीएस कर्म्याल, प्रकाश कांडपाल, पान सिंह ऐठानी, लक्ष्मण गढ़िया, नवीन कांडपाल, मोहन कपकोटी, मोहन सिंह ऐठानी आदि थे। उधर खांकर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed