Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Due to the indifference of the tourism department, only 56 elderly people got the benefit of pilgrimage.

Bageshwar News: पर्यटन विभाग की उदासीनता से महज 56 बुजुर्गों को मिला तीर्थाटन का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Due to the indifference of the tourism department, only 56 elderly people got the benefit of pilgrimage.

विज्ञापन


बागेश्वर। पर्यटन विभाग की ओर से संचालित पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का लाभ जिले के बुजुर्गों को नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि विभाग की इस योजना के बारे में जिला मुख्यालय में रहने वाले बुजुर्गों तक को जानकारी नहीं है। योजना की जानकारी के अभाव में इस साल महज 56 बुजुर्ग ही योजना का लाभ उठा पाए जबकि जिले में 18 हजार से अधिक बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं।



राज्य और केंद्र की सरकार की ओर से संचालित कई योजनाएं विभागों की उदासीनता के चलते धरातल तक नहीं पहुंच पाती हैं। राज्य सरकार की ओर से राज्य के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थाटन के लिए संचालित पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का जिले के बुजुर्गों तक को पता नहीं है। विभाग ने योजना में प्रगति दिखाने भर के लिए दो दलों में 56 बुजुर्ग यात्रियों को बद्रीनाथ और गंगोत्री की यात्रा पर भेज दिया। पहला दल 27 अक्तूबर को और दूसरा दल 11 नवंबर को पर्यटन विभाग के कार्यालय से रवाना किया गया। योजना के तहत यात्रियों को निशुल्क भोजन ओर रात्रि विश्राम की सुविधा भी दी जाती है। योजना का प्रचार प्रसार इतना हुआ कि जिला मुख्यालय में निवास करने वाले बुजुर्गों को योजना की जानकारी ही नहीं है। पर्यटन विभाग की उदासीनता से जिले के बुजुर्गों में नाराजगी है।
विज्ञापन


........कोट

पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के बारे में केवल सुना है। हम समय-समय पर जिला प्रशासन के संपर्क में रहते हैं। कई बार बैठकों में भी जाते हैं लेकिन यह योजना जिले में लागू हो गई या यहां से तीर्थ यात्रियों के दल भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। विभाग को योजना के बारे में पूरे जिले में सार्वजनिक सूचना देनी चाहिए। -दलीप सिंह खेतवाल, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक न्यास बागेश्वर फोटो, 14 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
विज्ञापन








अपने सामर्थ्य के अनुसार हम चाह कर भी तीर्थयात्रा पर नहीं जा सकते हैं लेकिन सरकार की योजना के बारे में जानकारी होती तो हम भी यात्रा पर जाते। इस तरह की योजना के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं मिल सकी। विभाग को इस तरह की यात्रा के बारे में बुजुर्गों को अवगत कराना चाहिए। -दिनेश चंद्र कांडपाल, निवासी काकड़ा, फोटो 14 बीजीएस 02 पी



सरकारी की निशुल्क तीर्थाटन योजना के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। हमारी भी इच्छा थी कि हम यात्रा पर जाएं लेकिन यात्रा के बारे में हमें अवगत नहीं कराया गया। जानकारी होती तो हम भी आवेदन करते। -रमेश लाल साह, निवासी बागनाथ वार्ड, फोटो 14 बीजीएस 03 पी







सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विभिन्न विभाग अवगत कराते हैं लेकिन तीर्थाटन योजना के बारे में हमने कभी सुना नहीं। अगर जानकारी होती तो हम भी अपने साथियों के साथ तीर्थ स्थलों की यात्रा पर जाने के लिए आवेदन करते। -गोकुल राम, दुदिला, फोटो 14 बीजीएस 04 पी




पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के बारे में उचित प्रचार-प्रसार करवाया जाएगा। पर्यटन विभाग को योजना के बारे में सभी बजुर्गों को अवगत कराने के बारे में निर्देश दिए गए हैं। -आकांक्षा कोंडे, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed