फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drunk driver parked ambulance on the road and fell asleep in bageshwar

Bageshwar: नशे में धुत चालक ने रास्ते में खड़ी की एंबुलेंस और सो गया, तड़पता रहा मरीज, जानिए आगे क्या हुआ

Fri, 22 Dec 2023 01:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2023 01:41 PM IST
सार

बागेश्वर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बागेश्वर जिला अस्पताल से रेफर किए गए मरीज को लेकर हायर सेंटर जा रही एंबुलेंस के चालक ने नशे में धुत होकर रास्ते में एंबुलेंस खड़ी कर दी और वाहन में ही सो गया। 

विज्ञापन
Drunk driver parked ambulance on the road and fell asleep in bageshwar
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिला अस्पताल से रेफर किए गए मरीज को लेकर हायर सेंटर जा रही एंबुलेंस के चालक ने नशे में धुत होकर रास्ते में एंबुलेंस खड़ी कर दी और वाहन में ही सो गया। मरीज के परिजन उसे जगाने का प्रयास करते रहे और मरीज एंबुलेंस में तड़पता रहा। मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद मरीज को ले जाने के लिए जिला अस्पताल से दूसरी एंबुलेंस भेजी गई। मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 108 एंबुलेंस सेवा ने चालक और एमटी को सेवा से हटा दिया है।

विज्ञापन


बुधवार शाम को बिलौना निवासी राम प्रसाद पुत्र गौरी राम को खून की उल्टी होेने की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रात करीब साढ़े नौ बजे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस (यूके 07 जीए 3193) से मरीज को हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। जिला अस्पताल से करीब सात किमी की दूरी तय करने के बाद एंबुलेंस चालक वाहन खड़ा कर पौड़ीधार के समीप बार में शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद वह लौटा तो नशे में था और एंबुलेंस में आकर सो गया। उसने वाहन चलाने से मना कर दिया। परिजन उसे उठाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जानकारी भाजपा के जिला मंत्री रवि करायत को दी। जिला मंत्री करायत ने जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण को सूचित किया। जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने सीएमएस और डीएम अनुराधा पाल को मामले की जानकारी दी। डीएम के हस्तक्षेप के बाद जिला अस्पताल से दूसरी एंबुलेंस रवाना की गई जो मरीज को हायर सेंटर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही दूसरी एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई थी। आरोपी चालक और एमटी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया है। -रोहित जीना, जिला प्रभारी, 108।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed