{"_id":"fd033fc6267a8b449577e1c2758e354f","slug":"drinking-water-scheme-collapsed-uttrudha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरौड़ा पेयजल योजना ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरौड़ा पेयजल योजना ध्वस्त
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
बारिश से उत्तरौड़ा पेयजल योजना इस बार फिर ध्वस्त हो गई है। नलों में पानी की बूंद नहीं टपकने से गांव में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। ग्रामीण सरयू के दूषित पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
गांव में पीने के पानी के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने पेयजल संस्थान से योजना का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मांग करने वालों में प्रकाश चंद्र जोशी, प्रदीप जोशी, पीतांबर पांडे, गोपाल दत्त जोशी, हरीश चंद्र पांडे, हेम जोशी, रमेश पाठक और विश्वंभर दत्त पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन