{"_id":"5e4593248ebc3ee5af3ed7c5","slug":"drinking-water-crisis-in-bageshwar-due-to-pipeline-burst-in-jakheda-bageshwar-news-hld3734699159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखेड़ा में पाइप लाइन फटने से बागेश्वर में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखेड़ा में पाइप लाइन फटने से बागेश्वर में पेयजल संकट
विज्ञापन
जखेड़ा में पाइप लाइन फटने से फव्वारे के रूप में बहता पानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर के एक हिस्से को पानी की आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना का पाइप फटने से पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जिला मुख्यालय की सात हजार की अधिक आबादी को पानी के वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े।
बृहस्पतिवार की सुबह आरे क्षेत्र के जखेड़ा के पास नगर को पानी की आपूर्ति करने वाली 6 इंच की पाइप लाइप फट गई। पाइप लाइन फटने से पानी फव्वारे के समान बहने लगा। देखते ही देखते पानी के फोर्स से काफी जमीन दरक गई। पाइप लाइन फटने की जानकारी मिलने के बाद लोगों का हुजूम मौके पर एकत्र हो गया। पानी की लाइन फटने की सूचना मिलने के बाद पाइप लाइन में पानी में आपूर्ति रोकी गई, तब जमीन का दरकना बंद हुआ। पेयजल लाइन 35-40 वर्ष पुरानी बताई जा रही है।
योजना से कठायतबाड़ा, नगर के स्टेशन रोड समेत तमाम जगहों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को पीने के पानी के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। शाम तक भी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं हुई थी।
विज्ञापन
कोट
पेयजल लाइन की मरम्मत शुरु कर दी गई है। शुक्रवार तक मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। बृहस्पतिवार को लोगों को टैंकरों के जरिये पानी वितरित किया गया।
एमके टम्टा ईई जल संस्थान बागेश्वर