फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water crisis deepens due to breakdown of Amsarkot drinking water scheme

Bageshwar News: अमसरकोट पेयजल योजना की लाइन टूटने से गहराया पेयजल संकट

Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens due to breakdown of Amsarkot drinking water scheme
बागेश्वर। अमसरकोट पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से ज्वालादेवी और सैम मंदिर वार्ड में पेयजल संकट पैदा हो गया है। गिरेछीना मोटर मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य के चलते बार-बार लाइन को नुकसान हो रहा है। लाइन टूटने से करीब तीन हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पेयजल लाइन के टूटने से वार्डों में होने वाला जल वितरण ठप हो गया। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को हैडपंप और प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ी। बीते वर्ष मानसून के दौरान से अब तक करीब 10 बार लाइन टूटने से लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है। मानसून के दौरान द्वारिकाछीना में पहाड़ी गिरने से लाइन टूटने से कई दिनों तक पेयजल किल्लत बनी रही। विभाग की ओर से नए पाइप बिछाकर समस्या का समाधान किया गया लेकिन अब सड़क पर चल रहे चौड़ीकरण के कारण परेशानी बढ़ रही है। चौड़ीकरण के दौरान कई बार पाइप लाइन को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के चलते मलबा गिरने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। कर्मचारी लाइन को जोड़ने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed