फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water anywhere is drinking water crisis

कहीं बर्बाद हो रहा पेयजल कहीं पेयजल संकट

Thu, 16 Mar 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 16 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Drinking water anywhere is drinking water crisis
पानी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
  एक ओर भरतपुर के पनरगांव तोक पेयजल संकट गहराया हुआ है। दूसरी ओर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी गधेरे में बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बावजूद योजना का सुधार नहीं करने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। पनरगांव तोक के ग्रामीणों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव के लिए बनी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से योजना का पानी मार्ग में ही बर्बाद हो रहा है। पेयजल योजना में सुधार के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण विजय सिंह, तारा  देवी, बहादुर सिंह, रेखा भंडारी, ललिता, प्रेमा, राधा, तुलसी देवी, पूजा,  भावना, संजय सिंह,  हरीश सिंह आदि का कहना है कि उनके पेयजल टैंक से धारपाट, भयूड़ा, भरतपुर को कनेक्शन दिए गए हैं। इसके चलते उन्हें जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। योजना का आधा पानी मार्ग में ही बह रहा है। ग्रामीणों ने धारपाट वाले कनेक्शन को कांडाधार वाले दूसरे टैंक से जोड़ने की मांग उठाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed