फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drama Workshop In DIET

शिक्षा में नाटक के समावेश से बढ़ेगी कक्षा में गतिशीलता : पांडेय

Wed, 03 Apr 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 03 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drama Workshop In DIET
बागेश्वर के डायट में नाटक आधारित ​शिक्षण कार्यशाला में भागीदारी करते डीएलएड प्र​​शिक्षु। संवाद - फोटो : Drama Training
डायट में नाटक आधारित शिक्षण पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

बागेश्वर। आधुनिक समय में शिक्षा को रोचक और सरल बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कक्षा की गतिशीलता को बढ़ाने के लिए शिक्षा में नाटक विषय पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरूआत हुई। कार्यशाला में 36 डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रतिभागियों को अपने शिक्षण अभ्यास में नाटक को प्रभावी ढंग से एकीकृत करने के लिए ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से लैस किया जाएगा। नाटक आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों के सीखने की ललक को बढ़ावा देने वाले गतिशील और समग्र वातावरण का निर्माण होगा। मुख्य संदर्भदाता सोल डायट्स फाउंडेशन नई दिल्ली की डिंपल मेहता और सिमरन नागपाल ने बताया कि शिक्षा में नाटक के माध्यम से प्रतिभागियों को छात्रों के बीच समग्र विकास को बढ़ावा देने वाले गतिशील और आकर्षक कक्षा का वातावरण तैयार करना सिखाया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार जोशी ने कार्यषाला के महत्व से परिचित कराया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों को नाटक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने, छात्र भागीदारी को प्रबंधित करना सिखाया जाएगा। इस मौके पर डाॅ. केएस रावत, डाॅ. राजीव जोशी, डाॅ. बीडी पांडेय, डाॅ. संदीप कुमार जोशी, डाॅ. हरीश जोशी, भुवन चंद्र पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. सीएम जोशी, पूजा लोहनी, उर्मिला बिष्ट, दीपा जोशी, डाॅ. दया सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed