{"_id":"579e2de84f1c1b5a7b2b8996","slug":"drain-water-flowing-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बह रहा नाली का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बह रहा नाली का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बहता नाली का पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील रोड में शौचालय, कूड़ेदान सड़क की नाली के ऊपर बना दिए गए। इसके चलते नाली की सफाई नहीं हो पा रही है। नाली में कचरा भरने से पिछले एक सप्ताह से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यह गंदा पानी वाहनों के टायरों से उछलकर राहगीरों पर गिर रहा है। ठीक तहसील गेट के सामने पैदा हुई इस समस्या को वाहनों में बैठकर गुजरने वाले अधिकारी, नेता नहीं देख सके।
विज्ञापन
नदी किनारे बसे बागेश्वर शहर में जहां-तहां अतिक्रमणकारियों ने तो बड़ी जगह हथिया ली लेकिन प्रशासन को एक शौचालय, कूड़ेदान बनाने के लिए चार स्क्वायर फीट स्थान तक नहीं मिलता। यही कारण है कि नगरपालिका को तहसील गेट के सामने लोगों की सुविधा के लिए एक शौचालय बनवाना पड़ा।
विज्ञापन
सड़क की नाली कचरे से भर गई है। निकासी बंद होने से गंदा पानी रोड में बह रहा है। तहसील होने के कारण यहां पर लोगों की भीड़ रहती है। विकास भवन, विद्युत विभाग कार्यालय, मजियाखेत के लिए लोगों की दिन भर आवाजाही बनी रहती है। इस गंदे पानी के कारण वाहनों के टायरों से उछलकर राहगीरों के कपड़े गंदे हो रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद किसी अफसर की नजर इस समस्या पर नहीं पड़ी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने कहा कि शौचालय, कूड़ेदान के कारण अब नाली की सफाई संभव नहीं है। पानी की निकासी के लिए अलग से नाली बनाई जाएगी।