फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dowry death report

नवविवाहिता की आत्महत्या पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)। Updated Wed, 27 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dowry death report
suicide

कांडा (बागेश्वर)। सोमवार को तहसील क्षेत्र के बजीना गांव की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृृतका के पिता ने घटना को दहेज हत्या बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है, जिसमें उन्होंने मृतका के पति, सास, ससुर समेत दो ननदों को नामजद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने सीओ को घटना की जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


बजीना गांव निवासी राजन राम की पत्नी राखी देवी (22) नेे सोमवार की सुबह अपने ही घर में संदेहास्पद परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। राखी का मायका पैठाण गांव में था। पैठाण निवासी राखी के पिता दुर्गा राम ने दहेज बताते हुए पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दामाद राजन राम, सास प्रभा देवी, ससुर पूरन राम, ननद ममता और किरन पर राखी को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी आए दिन दहेज के लिए उसकी पुत्री का उत्पीड़न, मारपीट करते थे जबकि चार महीने पहले हुई पुत्री की शादी में उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुुरालियों द्वारा दहेज के लिए उत्पीड़न की शिकायत उसकी पुत्री करती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार वह पुत्री को समझाते रहते थे। पुलिस ने बताया कि इस आरोप में धारा 304बी, 3/4 दहेज अधिनियम, 497 ए आईपीसी केे तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सुखवीर सिंह ने घटना की जांच सीओ को सौंप दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed