{"_id":"61e5bd735284a9091e733cdd","slug":"dog-registration-mandatory-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4512398177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका क्षेत्र में बिना पंजीकरण कूत्ता पालना पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका क्षेत्र में बिना पंजीकरण कूत्ता पालना पड़ सकता है भारी
विज्ञापन
बागेश्वर की सड़कों में घूमते पालतू और लावारिस कुत्ते। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में कुत्ते पालने वालों के लिए अब पालिका में पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद कई लोगों ने पंजीकरण नहीं कराया है। पालिका ने कुत्ता पालकों से नगरपालिका में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
नगरपालिका क्षेत्र के स्टेशन मार्ग, तहसील मार्ग, पिंडारी मार्ग, भागीरथी आदि स्थानों पर लावारिस कुत्तों का आतंक बना हुआ है। इनके कई लोगों के पालतू कुत्ते भी शामिल हैं।
रविवार को स्टेशन मार्ग पर स्कूटी से जा रही काकड़ा गांव की गीता कांडपाल को एक कुत्ते ने काट लिया। वह अपने पुत्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर को जा रही थी। इस दौरान सड़क में घूम रहे कुत्ते वाहन के पीछे पड़ गए। एक कुत्ते ने उनके पैर पर दांत गड़ा दिए। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा भी कई बार कुत्ते दो पहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर चुके हैं। बाजार में घूमने वाले कुत्तों से अधिक पालतू कुत्तों से खतरा बना रहता है।
नगरपालिका में बेहद कम राशि में कुत्तों का पंजीकरण कराया जा रहा है। सभी कुत्ता पालकों से कुत्तों का पंजीकरण करवाने की अपील की जा रही है। नगर में बिना पंजीकरण के कुत्ता पालने वालों के खिलाफ पालिका अभियान चलाएगी और जुर्माना वसूल करेगी।
सुरेश खेतवाल, नगरपालिका अध्यक्ष बागेश्वर