फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors Protest in Support of Doctor

बागेश्वर में डॉक्टरों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Doctors Protest in Support of Doctor
बागेश्वर जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खून की जांच अस्पताल की जगह बाजार से लिखने की जानकारी पर डीएम ने डॉक्टर की सेवा समाप्त करने की संस्तुति करने के आदेश सीएमएस को दे दिए। इधर मामले की जानकारी होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध करते हुए ओपीडी का बहिष्कार किया और डीएम से मुलाकात की। डीएम से वार्ता के बाद सीएमएस ने बर्खास्तगी का संस्तुति पत्र महानिदेशक को नहीं भेजा। हालांकि संबंधित डॉक्टर को भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल के सीएमएस का स्वास्थ्य महानिदेशक के नाम लिखा गया संस्तुति पत्र वायरल हुआ है। पत्र में कहा गया है कि 28 सितंबर को शिकायत मिली थी कि जिला अस्पताल में डॉक्टर मरीजों की जांचें निजी लैबों से करा रहे हैं। शिकायत का संवत: संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित डॉक्टर की सेवा तत्काल समाप्त करने के लिए सीएमएस को डीजी को संस्तुति करने के निर्देश दिए थे। सीएमएस ने बताया कि जांच में पाया गया है कि जिला अस्पताल की जनरल सर्जन डॉ. महिमा सिंह ने रक्त सैंपल जांच के लिए निजी लैब में भेजे थे। इस संबंध में उक्त डॉक्टर से स्पष्टीकरण लिया गया है। सीएमएस ने बताया कि डॉक्टरों की डीएम से वार्ता के बाद पत्र डीजी को नहीं भेजा गया है। उक्त डॉक्टर को चेतावनी दी गई है। भविष्य में इस तरह का मामला सामने आया तो संस्तुति पत्र डीजी को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की दी थी चेतावनी
बागेश्वर। जनरल सर्जन डॉ. महिमा सिंह की सेवा समाप्त करने की संस्तुति डीजी से करने का जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने विरोध करते हुए शुक्रवार को ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे ओपीडी का बहिष्कार कर जिला अस्पताल परिसर में एकत्र डॉक्टरों ने डॉक्टर की बर्खास्तगी की संस्तुति को उत्पीड़न की कार्रवाई बताते हुए नारेबाजी की। कहा कि सीमित संसाधनों में चिकित्सक बेहतर सेवा कर रहे हैं। मामले की जांच किए बगैर बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में मौजूद डॉ. महिमा सिंह ने कहा कि मरीज ने अपनी मर्जी से बाहर से जांच कराई है। मरीज इसे स्वीकार भी कर रहा है। इसके बावजूद उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। विरोध जताने वालों में डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. एलएस बृजवाल, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. गायत्री पांगती, डॉ. एजल पटेल, डॉ. पंकज पंत, डॉ. सीएस भैंसोड़ा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. नसीम, डॉ. तैयब आदि थे।

एक वीडियो आया था, जिसमें निजी लैब कर्मी जिला अस्पताल में जाकर ब्लड सैंपल ले रहा था। सीएमएस ने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा था। इस संबंध में डॉक्टर मिलने आए थे। अभी इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया है।
विनीत कुमार, डीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed