फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not self-employed for lack of funds banks: Manral

स्वरोजगार के लिए धन की कमी न होने दें बैंक : मनराल

Sun, 09 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 09 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के तत्वावधान में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति और सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने बैंकों को निर्देश दिए कि वह स्वरोजगार के ऋण आवेदनों पर समय से कार्रवाई करें और ऋण जमा अनुपात बढ़ाने का प्रयास करें।

बैंक अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने जन-धन योजना सहित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गंभीरता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

स्वरोजगार के लिए वांछित सहायता समय पर मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फसली बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के बारे मेें भी जानकारी दी।

जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एनएल आर्या ने बताया कि 2015-16 में वार्षिक ऋण योजना के अतर्गत 131.57 करोड़ का लक्ष्य था अभी तक  21.34 का वित्त पोषण हुआ है, जो साल भर की योजना का 16 प्रतिशत है।

जून तक बैंकों का ऋण जमा अनुपात 27 प्रतिशत रहा। मानकों के अनुसार इसे 40 प्रतिशत होना चाहिए था। उन्होंने बताया कि जिले में दो हजार से कम जनसंख्या वाले गांवों की संख्या 448 है। इनमें मित्र बैंकिंग की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


बैठक में नावार्ड के जिला प्रबंधक बीएस बिष्ट, एसबीआई शाखा के मुख्य प्रबंधक तुलसी बत्रा, ऋण प्रबंधक एनएस कबडवाल, संजीव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में एसबीआई के आरसेटी की अलग से बैठक ली। उन्होंने बैंक के माध्यम से चल रही स्वरोजगार प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी और आम लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। आरसेटी के निदेशक कश्मीर साहनी से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विवरण रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed