फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not have female doctor for half the population

आधी आबादी के लिए नहीं है महिला डॉक्टर

Mon, 12 Feb 2018 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 12 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Do not have female doctor for half the population
डाक्टर - फोटो : file photo

महिला सशक्तिकरण के तमाम दावों के बावजूद पुंगरघाटी की करीब 35 हजार महिलाओं के लिए महिला डॉक्टर नहीं है। इस कारण महिलाओं को इलाज के लिए 10 से 65 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। महिला डॉक्टर नहीं होने से प्रसव पीड़िताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने अस्पतालों में महिला डॉक्टरों की तैनाती की कई बार मांग की है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने अब डॉक्टरों की शीघ्र तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


तुपेड़ ग्राम पंचायत से लेकर सनगाड़ गांव तक के इलाके को पुंगर वार और पुंगर पार की घाटी कहा जाता है। इस घाटी में 65 से अधिक ग्राम पंचायतें आती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार क्षेत्र की आबादी 70 हजार से भी अधिक है। इसमें से आधी से अधिक आबादी महिलाओं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़िया बाहुल्य यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा है। क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दोफाड़, उद्यमस्थल, बनलेख, स्यांकोट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जबकि चौंरा में राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय स्थापित हैं।

लेकिन इन अस्पतालों में महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर, पुंगरघाटी विकास मंच के प्रवक्ता हरीश कालाकोटी और पुंगरघाटी कृषक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह रौतेला ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के अस्पतालों में महिला डॉक्टरों की तैनाती की मांग कई बार की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने जल्द ही महिला डॉक्टरों की तैनाती न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।



शासन से शीघ्र ही एक महिला चिकित्सक आने वाली हैं। उन्हें क्षेत्र के किसी एक अस्पताल में नियुक्त किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वहां उनसे शिविर करवाया जाएगा। इससे क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मिला करेंगी। शासन से जैसे ही अन्य डॉक्टर मिलेंगे उन्हें आवश्यकतानुसार तैनात करने के प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. शैलजा भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed