{"_id":"5db095698ebc3e01451c32d0","slug":"dnulm-office-opens-in-nagar-palika-bageshwar-news-hld3614630193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में खुला डेएनयूएलएम कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में खुला डेएनयूएलएम कार्यालय
विज्ञापन
कार्यालय का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका परिषद परिसर में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डेएनयूएलएम) का कार्यालय खुल गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया।
बताया गया कि योजना के तहत कौशल विकास और प्लेसमेंट द्वारा रोजगार, शहरी फेरी व्यवसाय, रेन बसेरा, स्वरोजगार कार्यक्रम, सामाजिक उत्प्रेरण संस्थागत विकास के लिए ऋण दिया जा रहा है। मिशन शहरी विकास विभाग से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगारों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी, डेएनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट, सीओ गंगा अधिकारी, डाटा इंट्री ऑपरेटर गणेश शाही, डाटा इंट्री ऑपरेटर संतोष टम्टा आदि थे।
स्वरोजगार में आर्थिक तंगी आड़े आ रही है तो डेएनयूएलएम कर सकती है मदद
बागेश्वर। यदि आप स्वरोजगार अपनाना चाहते हैं और आर्थिक तंगी आड़े आ रही है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। बेरोजगार युवक डेएनयूएलएम के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण लेकर सपनों को साकार कर सकते हैं। केंद्र सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डेएनयूएलएम) के तहत वित्त वर्ष 2019-20 में शहर के 40 बेरोजगारों को ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। बेरोजगारों को ऋण मुहैया कराने के लिए जिला टास्क फोर्स समिति 24 अक्तूबर को सुबह दस बजे से नगर पालिका सभागार में साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
बेरोजगार युवक-युवती को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने डेएनयूएलएम योजना शुरू की।
तब से नगर पालिका क्षेत्र के करीब 111 बेरोजगार योजना का लाभ ले चुके हैं। इसमें व्यक्तिगत, समूह, स्वयं सहायता समूह के लिए लोन दिया जा रहा है। व्यक्तिगत के लिए दो लाख और समूह, स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण की राशि दो लाख रुपये से अधिक रखी गई है। वर्ष 2014 से 111 बेरोजगारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। कौशल विकास योजना के युवक-युवतियों को निशुल्क ट्रेनिंग देने के लिए चयन किया जाना है। इसमें कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया गया है कि ट्रेनिंग सेंटर तय न होने के कारण प्रशिक्षण देने का मामला लंबित है।
कैसे करें आवेदन
डेएनयूएलएम के तहत ऋण लेने के लिए सूडा कार्यालय में नवंबर की अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। बेरोजगार की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए। सालाना आय तीन लाख से कम होनी चाहिए।
लाभार्थी को सात फीसदी जमा करना होगा ब्याज
योजना के तहत ऋण लेने वाले लाभार्थी को सात फीसदी ब्याज जमा करना होगा। यदि रोजगार के लिए बैंक से ऋण 10 फीसदी पर मिलता है तो बाकि ब्याज सरकार की तरफ से जमा किया जाएगा।
आवेदन करने में ये चीजें जरूरी
-राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट।
कोट : एनयूएलएम के तहत ऋण बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वित्त वर्ष 2019-20 में शहर के 40 बेरोजगारों को ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। बेरोजगार इस योजना का लाभ उठाएं।- उर्मिला बिष्ट, सिटी मिशन मैनेजर, नगर पालिका बागेश्वर।