फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM vineet kumar teached maths to the student of GIC bageshwar

डीएम ने खोली किताब, पूछे सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
DM vineet kumar teached maths to the student of GIC bageshwar
बागेश्वर के रवाईखाल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को गणित पढ़ाते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज ए - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर और इंटर कॉलेज रवाईखाल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। विभिन्न्न विषयों के प्रश्न पूछे। कई विद्यार्थियों द्वारा सही उत्तर न देने पर डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी को शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता पर स्वयं निगरानी रखें। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गणित भी पढ़ाई। संवाद
विज्ञापन

तय समय पर पूरा कराएं पाठ्यक्रम
बागेश्वर। निरीक्षण के दौरान डीएम विनीत कुमार ने शिक्षकों से कहा कि बोर्ड परीक्षाएं निकट हैं, ऐसे में पढ़ाई में किसी तरह का व्यवधान नहीं आना चाहिए। उन्होंने कक्षा 10 और 12 की कक्षाएं निरंतर संचालित की करने के साथ ही पाठ्यक्रम को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने छात्र-छात्राओं को भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपनी तैयारी करने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में 3 और निजी स्कूलों में 6 फीसद अधिक रही उपस्थिति
बागेश्वर। पहले दिन की अपेक्षा सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक रही। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को सरकारी स्कूलों में तीन और निजी स्कूलों में छह फीसदी अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। मंगलवार को सरकारी स्कूलों में पंजीकृत 12वीं के 2859 विद्यार्थियों में से 1601 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। कक्षा 10 में पंजीकृत 3090 में से 1730 विद्यार्थी स्कूल आए। 14 निजी स्कूलों में 10वीं में पढ़ने वाले 1065 में से 383, 12वीं में पढ़ने वाले 869 में से 313 विद्यार्थी स्कूल आए। इस प्रकार सरकारी स्कूलों में 56 प्रतिशत और निजी स्कूलों में 36 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में छात्र संख्या में दो फीसदी की बढ़ोतरी
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के दौर में सात माह बाद स्कूल खुलने के दूसरे दिन भी स्कूलों में छात्र संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को स्कूलों में छात्र की संख्या कुछ बढ़ी है।

स्कूल खुलने से पूर्व हालांकि कक्षों और स्कूलों को सैनिटाइज किया गया है। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद जिले में दसवीं और बारहवीं के 20 हजार बच्चों में से करीब 11 हजार बच्चे स्कूल पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार को इसमें करीब दो फीसदी की ही बढ़ोतरी आई है। जिससे लगता है कि कोरोना का खौफ बच्चों और अभिभावकों में बरकरार है। वहीं निजी स्कूलों में तो और भी बुरा हाल है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद बताया कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को सरकारी स्कूलों में कुछ अधिक बच्चे पहुंचे। स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उधर निजी स्कूलों में अभिभावक बच्चों को भेजने के लिए तैयार नहीं हैं। मंगलवार को निजी स्कूलों में बच्चों की उपस्थित काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed