फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM unhappy over farmers not being fed on portal

पोर्टल पर किसानों के नाम फीड नहीं होने से डीएम खफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
DM unhappy over farmers not being fed on portal
बागेश्वर। किसान पोर्टल पर नाम दर्ज नहीं होने से 1384 किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हैं। डीएम विनीत कुमार किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों का नाम पोर्टल पर फीड नहीं होने से खफा हैं। उन्होंने कृषि रक्षा अधिकारी को इस पर त्वरित गति से कार्य करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और एसईसीसी योजना की समीक्षा की। इस दौरान कृषि रक्षा अधिकारी नवीन जोशी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 36,412 किसान पंजीकृत हैं। इसमें 1384 किसानों का आधार और बैंक खाता मिलान नहीं होने के कारण डाटा पोर्टल पर फीड नहीं हो पाया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सीएससी सेंटर संचालकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसईसीसी योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर नियमित मासिक आय का रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, जीएम उद्योग जीपी दुर्गापाल, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र प्रसाद बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed