फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM took the class of officers on problems

डीएम ने समस्याओं पर अफसरों की क्लास ली

Wed, 01 Aug 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 01 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
DM took the class of officers on problems
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : अमर उजाला
 कलक्ट्रेेट में आयोजित बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने जनसमस्याओं को लेकर लोनिवि, स्वास्थ्य, राजस्व, नगरपालिका, आरइएस आदि विभागों के अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने ट्रामा सेंटर मोटर मार्ग की बदहाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के  ईई को मानसून में अस्पताल से ट्रामा सेंटर मोटर मार्ग के गड्ढों को पाटने और पानी की निकास के लिए नाली बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा  कि मार्ग में गड्ढे और जल भराव के कारण आवाजाही में कठिनाई हो रही है। मानसून के तुरंत बाद सोलिंग कर डामरीकरण कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डीएम ने नगरपालिका के ईओ को ट्रामा सेंटर के आगे कूड़ादान लगाने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को पखवाड़े के भीतर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही और लापरवाही न बरतने की नसीहत भी दी। बैठक में सीडीओ एसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीएमएस डॉ. बसंत, ईई लोनिवि बागेश्वर एमसी शर्मा, ईओ पालिका बागेश्वर राजदेव जायसी, उपाध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी संजय साह जगाती आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण चिह्नित करें 
बागेश्वर। डीएम ने नगर क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए सड़क के किनारे दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों का चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, पुलिस और लोनिवि से नगर क्षेत्र में अतिक्रमण को एक सप्ताह के भीतर चिह्नित कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने नीलेश्वर में भी अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जल्द ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed