डीएम की मौजूदगी में हुई फसल कटाई
डीएम ने समस्याओं के निराकरण को संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। वहां तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट, भूलेख अधिकारी बीसी जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक केसी लोबियाल, केशर राम, प्रताप राम, सुंदर राम, राजन राम, विजय पाल मेहता आदि उपस्थित थे।
जिला कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि जिले में रबी, खरीफ की फसलों का सालाना औसत उत्पादन मालूम करने के लिए तहसील, ब्लाक स्तर अलग गुणवत्ता वाले खेतों का चयन किया गया है। वहां अनाज के उत्पादन की तुलाई होती है। इसके माध्यम से जिले में उत्पादन का पता चलता है, और आंकड़े शासन को भेजे जाते हैं।