{"_id":"e109c04e0b3f4a68d9f147a454c6ddca","slug":"dm-of-the-disaster-management-preparedness-review-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सेवन डेस्क प्रणाली की चौकस रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि आपदा काल में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वायरलेस सेट की मदद ली जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग के पास पांच सैटेलाइट फोन हैं, कुछ फोन और मांगे गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि आपदा प्रबंध तंत्र को मजबूत करने के लिए ही सेवन डेस्क सिस्टम शुरू किया गया है। सातों डेस्क के नोडल अधिकारियों को अपने अधीनस्थ और सहयोगी अधिकारियों के साथ तालमेल रखना होगा। प्रत्येक डेस्क आपदा को लेकर तैयार रहें और कार्ययोजना पहले से ही तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सूचना तंत्र को प्रभावी रखने के लिए जिले में आपदा प्रबंधन विभाग के पास पांच सैटेलाइट फोन हैं। कुछ और फोन मांगे गए हैं। वायरलेस सेटों की मदद ली जाएगी।
उन्होंने पुलिस आदि विभागों के वायरलेस सैटों को जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के साथ जोड़कर सूचनाओं को लगातार अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों के लिए ईंधन, राशन की जानकारी मांगी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने संवेदनशील सड़कों पर जेसीबी, श्रमिक तैनात करने का सुझाव रखा। बैठक में एडीएम हरवीर सिंह, एसडीएम फींचा राम चौहान, चंदन सिंह डोबाल, डिप्टी कलक्टर कमलेश मेेहता आदि थे।
आपदा प्रबंध में बैठक में जन प्रतिनिधियों ने मौमम के विभाग के पूर्वानुमानों को गंभीरता से लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि काफी समय से मौसम विभाग के पूर्वानुमान सच साबित हो रहे हैं। इनके मुताबिक तैयारियां रहें तो आपदा के असर को कम किया जा सकता है।