फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM launches cleanliness drive in the Bhagirathi valley

डीएम ने भागीरथी नाले में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की

Sun, 05 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 05 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
DM launches cleanliness drive in the Bhagirathi valley
भागीरथी नाले से कूड़ा हटाते डीएम - फोटो : amar ujala
 डीएम मंगेश घिल्डियाल ने रविवार को भागीरथी नाले में कूड़ा उठाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर और गांवों को कूड़ा रहित बनाकर इन्हें मॉडल के रूप में विकसित करना होगा। इस लक्ष्य को हासिल करना सभी की जिम्मेदारी है जबकि व्यवस्था बनाना सरकार का काम है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान को अपनी दिनचर्या से जोड़ने को कहा। 
विज्ञापन

मालूम हो कि अमर उजाला ने भागीरथी नाले को स्वच्छ बनाने को लेकर गत एक पखवाड़े से अभियान चला रखा है। अभियान में जागरूक लोगों के अलावा प्रशासन भी खुलकर शामिल हो गया है। रविवार सुबह छह बजे डीएम के नेतृत्व में भागीरथी नाले में स्वच्छता अभियान की शुुरूआत हुई। अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, स्कूली छात्र छात्राओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रेस प्रतिनिधियों ने शिरकत की। डीएम ने खुद कूड़ा उठाकर अभियान की शुरूआत की। उनका प्रयास है कि गांव स्तर पर भी हर घर से कूड़ा उठे। इसके लिए सेवा शुल्क लेकर पर्यावरण मित्र की तैनाती की जाए। इस अभियान के बाद लोगों से हर घर में जैविक अजैविक कूड़ा अलग अलग रखने को कहा जाएगा। नगर पालिका के वाहन से कूड़ा उठे इसका प्रयास होगा। उन्होंने लोगों से सरयू को कतई गंदा न करने का संकल्प लेेने की अपील की। डीएम ने अभियान की व्यवस्था के लिए अपनी तरफ से दो हजार रुपये कमेटी को भेंट किए। अभियान की सफलता के लिए भीमताल से आए भीम सिंह नेगी ने अपने पांच सदस्यीय दल के साथ कूड़ा निस्तारण में सहयोग किया। स्वच्छता अभियान में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, सीएमओ डा. संजय साह, ईओ नगर पालिका ईश्वर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कूड़ा डालने वाले रहे नदारद 
बागेश्वर। भागीरथी नाले में डीएम के नेतृत्व में चले अभियान में जहां सरकारी महकमों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की। वहीं नाले में चोरी छिपे कूड़ा डाल रहे लोग आज गायब रहे। लोगों का कहना था कि यदि वह भी अभियान में शामिल होते तो उन्हें भी कुछ तो सीख मिलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed