फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM joined in bhagirathi clean mission

भागीरथी की सफाई के लिए डीएम भी नाले में उतरे

Mon, 08 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 08 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
DM joined in bhagirathi clean mission
बागेश्वर के भागीरथी नाले में सफाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पवित्र बागेश्वर अभियान के तहत भागीरथी नाले की सफाई की गई। इसमें कोर कमेटी के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने भी नाले में उतरकर सफाई की। उन्होंने मीट मार्केट के नीचे नाले का निरीक्षण करते हुए इसकी सफाई के लिए रोबो जेसीबी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


भागीरथी की सफाई के लिए सुबह छह बजे से जागरूक लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। दर्जनों की संख्या में लोगों ने नाले में उतरकर कूड़ा करकट एकत्र किया। जिलाधिकारी ने भी अन्य लोगों के साथ नाले की सफाई की। इसके बाद उन्होंने मीट मार्केट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मीट मार्केट के नीचे भागीरथी में काफी मात्रा में गंदगी मिलने पर उन्होंने इसकी सफाई के लिए रोबो की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाते हुए सफाई अभियान में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस अभियान को सफलता मिलेगी। सफाई अभियान में आलोक पांडेय, जीसी जोशी, भैरव पांडेय, भूपेंद्र जोशी, हरीश भट्ट, कमल मेहरा, हरीश दफौटी, अक्षय कोरंगा, केवलानंद जोशी, संजय साह जगाती, हिमांशु जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed