फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM directs to give 100% delivery in hospitals

डीएम ने दिए शत प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में कराने के निर्देश

Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत प्रसव स्वास्थ्य केंद्रों में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए आशा और एएनएम की ओर से किए गए प्रयासों का ब्योरा माह के अंत तक उपलब्ध कराने को कहा।

विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने सीएमओ और सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने को कहा। जननी सुरक्षा योजना के तहत जिले में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की समीक्षा करते हुए कम उपलब्धि पर गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाली आशा और एएनएम को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमओ को जनवरी माह के अंत में पुन: बैठक आहूत कर सही डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने ओपीबी और हैपेटाइटिस बी की शून्य डोज की कम उपलब्धि पर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार लाने को कहा। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीजल्स रुबेला टीकाकरण की समीक्षा करते हुए एसीएमओ ने बताया कि अभियान में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 101.96 प्रतिशत की उपलब्धि हुई है। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण कार्यक्रम की धीमी प्रगति पर डीएम ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक को सही आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई।


डीएम ने तंबाकू के सेवन को कम करने के लिए विद्यालयों और कॉलेजों में शिविर आयोजित कर जन जागरूकता अभियान शुरू करने को कहा। समीक्षा बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed