{"_id":"591a0fed4f1c1b7e3cf2313f","slug":"dm-conducts-high-school-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया प्राथमिक और हाइस्कूल आरे का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया प्राथमिक और हाइस्कूल आरे का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 16 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय आरे और हाइस्कूल आरे का निरीक्षण किया। हाइस्कूल में 81 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने बच्चों के अनुपस्थित रहने के कारणों को जानने के लिए अभिभावकों से संपर्क करने को कहा। उन्होंने कुछ बच्चों द्वारा विषय से संबंधित सवालों के जवाब नहीं देने पर शिक्षकों को पठन-पाठन में विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान हाइस्कूल में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। विद्यालय में अध्ययनरत 104 विद्यार्थियों में से 81 बच्चे अनुपस्थित थे। उन्होंने अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर कारण मालूम करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रधानाचार्य को हर माह अभिभावक संघ की बैठक का कार्यवृत्त उन्हें भी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर बच्चों से विषय से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
बच्चों द्वारा विषय से संबंधित सवालों के जवाब नहीं देने पर शिक्षकों से शिक्षण कार्य में विशेष ध्यान देने को कहा। प्राथमिक विद्यालय आरे के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित मिले। मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता भी सही पाई गई। उन्होंने विद्यालय परिसर की सफाई पर ध्यान देने के निर्देश शिक्षकों को दिए।
विज्ञापन