{"_id":"67061be9f553534a2f0f0c93","slug":"dm-ashish-bhatgain-interacted-with-the-girls-in-bageshwar-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डीएम भटगांई की छात्राओं के लिए बड़ी पहल, \"मेरा सपना, मेरा लक्ष्य\" से मिलेगा कॅरियर गाइडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डीएम भटगांई की छात्राओं के लिए बड़ी पहल, "मेरा सपना, मेरा लक्ष्य" से मिलेगा कॅरियर गाइडेंस
Wed, 09 Oct 2024 11:31 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:31 AM IST
सार
डीएम आशीष भटगांई ने म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य के दूसरे भाग में राबाइंका पाये और पुरड़ा की बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं को खुद पर यकीं करने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारित कर सफलता पाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बालिकाओं से किया संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर के डीएम आशीष भटगांई ने म्यर स्वैण-म्यर लक्ष्य के दूसरे भाग में राबाइंका पाये और पुरड़ा की बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं को खुद पर यकीं करने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारित कर सफलता पाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित संवाद कार्यक्रम में डीएम भटगांई ने कहा कि पहले के समय में बालिकाओं को कॅरिअर संवारने के लिए कई बाधाएं पार करनी पड़ती थीं, लेकिन समय के साथ समाज की सोच बदली है। वर्तमान में सभी क्षेत्रों में बालिकाएं अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रही है। कॅरिअर संवारने के लिए बालिकाएं अपने अंदर चाहत पैदा करें और लक्ष्य को केंद्र में रखकर आगे बढ़ें तो - निश्चित रूप से सफल होंगी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Pithoragarh: स्कूटी रपटने से सरयू नदी में गिरी युवती, लापता; सहेली संग हाट कालिका मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी
विज्ञापन
छात्राओं ने विकास भवन के कार्यालयों का भ्रमण कर विभागीय कामकाज की जानकारी हासिल की। वहां पर सीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम मोनिका, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुलता यादव, बीईओ गरुड़ कमलेश्वरी मेहता आदि रहे।