फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM also inspected various offices

डीएम ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण 

Sat, 04 Mar 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 04 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी  मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को विनियमित  क्षेत्र कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध निर्माण संबंधी मामलों में किसी को नोटिस जारी न किए जाने, अवैध निर्माण करने वालों का चालान न करने और केस डायरी को ठीक से नहीं रखने पर विनियमित क्षेत्र के अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।  अवैध निर्माण के कार्यों को चिंहित कर आवश्यक कार्रवाई करने और मामलों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट एसडीएम को देने को कहा। 

लेखागार कक्ष का निरीक्षण के दौरान डीएम ने संग्रह अमीनों को  राजस्व वसूली तेजी लाने के निर्देश दिए। तहसीलदार गौरी दत्त तिवारी ने  बताया कि बड़े बकाएदारों में एक की गिरफ्तारी हुई जिसे वसूली के बाद छोड़  दिया गया। तहसीलदार को लंबित मामलों का निस्तारण शीघ्र करने, तहसील और न्यायालय भवन की  मरम्मत के लिए प्रस्ताव  शासन को भेजने के निर्देश दिए। नजारत कक्ष का निरीक्षण कर पटवारी वर्दी  भत्ता पंजिका का अवलोकन किया। 
विज्ञापन


डीएम ने आपदा उपकरण स्टोर  रूम का भी निरीक्षण कर एसडीएम को उपकरणों के रखरखाव के लिए एक नोडल अधिकारी  की तैनाती कर हर 15 दिन में उपकरणों को चैक करने को कहा। ई-डिस्ट्रिक्ट  कक्ष का निरीक्षण करते हुए पटल सहायक को चरित्र और आय प्रमाण पत्रों को समय  से निर्गत करने के निर्देश दिए। वहां एसडीएम श्याम सिंह राणा, तहसीलदार  गौरी दत्त तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप भट्ट, रजिस्ट्रार कानूनगो  शिव दत्त तिवारी, नायब तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, शासकीय अधिवक्ता बसंत  बल्लभ पाठक, नाजिर गणेश दत्त तिवारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed