फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Diwali will illuminate the first electric four village

दीपावली पर पहली बार बिजली से रोशन होंगे चार गांव

Sat, 29 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 29 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Diwali will illuminate the first electric four village
रोशनी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 कपकोट ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के खाती, सतगढ़ समेत कुल चार गांवों के लोगों के लिए इस बार की दिवाली कुछ ज्यादा खास हो गई है। ग्रामीण इस बार बिजली की रोशनी में पहली दीपावली मना रहे हैं। गांवों में बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यूपीसीएल के ईई के अनुसार जल्दी ही चार और गांवों में बिजली पहुंच जाएगी।
कपकोट ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के अंतिम गांव खाती की जनसंख्या करीब 150 है जबकि रातिकेठी के तोक सतगढ़ में 18 परिवार रहते हैं। इन दोनों गांवों में बिजली की आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं थी। 200 की आबादी वाले कन्यालीकोट और 180  की जनसंख्या वाले जगथाना के लिए उरेडा की जल विद्युत परियोजना से बिजली की आपूर्ति होती थी। आपूर्ति का समय निर्धारित होने से ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन

ग्रामीण दीपावली भी ठीक से नहीं मना पाते थे। वहां बिजली चालित लघु उद्योग भी स्थापित नहीं हो पा रहे थे। गत वर्ष क्षेत्र के विधायक ललित फर्स्वाण से ग्रामीणों ने यूपीसीएल के ग्रिड से जोड़ने की मांग की थी। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि खाती और सतगढ़ में बिजली की नई लाइन बनाकर वहां बिजली पहुंचा दी गई है जबकि कन्यालीकोट और जगथाना में लाइन का विस्तार करके उनको ग्रिड से जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के सहयोग के प्रति आभार जताया है। ईई ने बताया कि गरुड़ ब्लॉक के लमचूला, कपकोट के किमू और भगदानू में बिजली पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों के भीतर इन गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed