फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Divyang dies due to being pressed under a stone

पत्थर के नीचे दबने से दिव्यांग की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Divyang dies due to being pressed under a stone
मृतक गोपाल राम का फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के सकन्यूड़ा गांव में एक ग्रामीण की पत्थर के नीचे दबने से मौत हो गई है। राजस्व पुलिस की सूचना पर पहुंची कांडा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सकन्यूड़ा गांव का गोपाल राम (38) पुत्र भानी राम मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। सोमवार को वह गांव के कौरखेत गधेरे में पत्थर तोड़ रहा था। इसी बीच एक बड़ा पत्थर खिसककर उस पर आ गिरा। ग्रामीणों ने गोपाल के पत्थर के नीचे दबने की सूचना राजस्व पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक पूरन लाल वर्मा से जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी महेंद्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पत्थर के नीचे दबे ग्रामीण को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गोपाल एक पैर से दिव्यांग था। उसके चार बच्चे हैं। मजदूरी करके वह परिवार का पालन पोषण करता था। मामले में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। एसडीएम ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed