फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District Magistrate did three people District

जिला मजिस्ट्रेट ने तीन लोगों को किया जिलाबदर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate did three people District
प्रतीकात्मक फोटो।
बागेश्वर। जिले में लगातार आपराधिक कृत्यों में सक्रिय रहने वाले तीन लोगों को जिला मजिस्ट्रेट ने छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है। इन लोगों के खिलाफ कोतवाली क्षेत्र में समय-समय पर आपराधिक गतिविधियों के चलते गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई थी। जिसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में कोतवाली पुलिस ने प्रभावी पैरवी की। जिला मजिस्ट्रेट ने तीन सक्रिय अपराधियों योगेश गोस्वामी, निवासी माणीखेत, नीरज पिलख्वाल उर्फ मौका निवासी दुगबाजार और अशोक शर्मा उर्फ वंशीधर निवासी बिलौना को जनहित में छह महीने के लिए जिले से तड़ीपार करने का आदेश सुनाया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि जिला बदर किए गए लोग इस अवधि के दौरान जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस दौरान अगर वह जिले में प्रवेश या निवास करते पाए गए तो उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed