{"_id":"5a3d34bc4f1c1b686a8bb42f","slug":"district-development-officer-inspected-development-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास अधिकारी ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास अधिकारी ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने विकासखंड गरुड़ के विभिन्न गांवों में मनरेगा के तहत निर्मित कार्यों, विद्यालयों, आंगनबाडी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय नौघर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन भी किया। डीडीओ ने बताया कि बच्चों का सामान्य ज्ञान, गणित का ज्ञान अच्छा पाया गया।
विज्ञापन
विद्यालय में स्थाई पेयजल संयोजन नहीं होने पर उन्होंने वीडीओ को एक सप्ताह के अंदर पेयजल संयोजन की कार्रवाई के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी सहायिका को केंद्र में स्वच्छता किट का उपयोग कर बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने नौघर में मनरेगा के तहत वर्ष 2015-16 में निर्मित मेरा गांव मेरी सड़क और सुरक्षा दीवार का निरीक्षण किया जो संतोषजनक पाया गया। नौघर गधेरे में पांच लाख की लागत से बन रही सुरक्षा दीवार और 14वें वित्त आयोग से नौघर स्कूल में 80 लाख की लागत से निर्मित पेयजल टंकी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन