बागेश्वर। जिला जज सीपी विजल्वाण ने शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। तहसील परिसर स्थित बार भवन में हुए समारोह में सबसे पहले जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट ने शपथ ली। उनके बाद उपाध्यक्ष राजेश रौतेला, सचिव चंदन सिंह ऐठानी, सह सचिव ओम प्रकाश तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह धपोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला जज ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल से वादकारियों को त्वरित न्याय मिलने में मदद मिलेगी। समारोह में जिलाधिकारी विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन त्रिचा रावत, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद भंडारी आदि थे।