बागेश्वर। ग्राम पंचायत ससोला में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रधान पुष्पा कांडपाल ने 120 परिवारों को जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए कूड़े दान वितरित किए।
इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोगों को जहां तहां कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। इससे गंदगी बढ़ती है। जैविक और अजैविक कूड़े का निस्तारण अलग-अलग कूड़ेदानों में ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने के लिए सभी ग्रामीणों को आगे आना होगा। प्रधान पुष्पा कांडपाल ने ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा निस्तारण नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कूड़े का निस्तारण कूड़ेदानों में ही करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान बंशीधर कांडपाल, मोहन राम, दीप कांडपाल, खष्टी देवी, गणेश दत्त, विरेंद्र नगरकोटी, हीरा सिंह, रमेश चंद्र, दया देवी, नीमा देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो