फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Distance for Corona

सुरक्षित दूरी का ध्यान नहीं, मास्क पहनने से भी गुरेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Distance for Corona
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आने के बाद भी लोग सुरक्षित दूरी बनाने और मास्क पहनने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगस्त में पुलिस ने सुरक्षित दूरी का पालन न करने और मास्क न पहनने पर 3188 लोगों का चालान कर 4,46,400 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार एसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में सुरक्षित दूरी का पालन न करने और घरों से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि अगस्त में मास्क न पहनने पर 2480 चालान कर 3,26,200 रुपये और सुरक्षित दूरी का पालन न करने पर 708 चालान कर 1,20,200 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

रोज कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, दुकानों, एटीएम आदि में सख्ती से मास्क और सुरक्षित दूरी का पालन करवाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह घरों से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें, साथ ही सुरक्षित दूरी का भी ध्यान रखें। - रचिता जुयाल, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का भय
संडे मार्केट में न व्यापारी आए न ग्राहक
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से लोग दहशत में हैं। शनिवार को 28 मामले सिर्फ नगर क्षेत्र से मिले हैं। इससे लोग बाजार में भी निकलने में डर रहे हैं। मुख्य बाजार क्षेत्र में रविवार को बाहर से आए व्यापारी रेडीमेड सहित अन्य सामग्री के फड़ लगाते थे। काफी संख्या में स्थानीय लोग संडे मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंचते थे लेकिन रविवार को न तो व्यापारियों ने फड़ लगाए और न ही खरीदार आए। इधर नगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविवार को फायर वाहन से मुख्य बाजार और मालरोड में सैनिटाइजेशन किया। फायर वाहन से मिलन चौक, लाला बाजार, कारखाना बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार, एसएसपी कार्यालय के अलावा मालरोड में चौघानपाटा, पालिका कार्यालय समेत अन्य इलाकों पर रसायन का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। इस मौके पर हरनाम सिंह, बलवंत सिंह, धीरज सिंह, राजेंद्र तिवारी, लक्ष्मण सिंह, राजेश, अमन नज्जौन आदि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed