फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Disenchanted complacency in the work on the roads bhauryala

सड़कों के काम में ढिलाई पर भौर्याल खफा

Fri, 03 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 03 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Disenchanted complacency in the work on the roads bhauryala
भ्रमण - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने न्याय पंचायत शामा के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। जन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही डीएम से मुलाकात करने की बात कही। बूथ कमेटियों का सत्यापन कर उनका गठन किया। ग्रामीणों के केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका पूरा लाभ उठाने कहा है। 

विज्ञापन


पीएमजीएसवाई की शामा नौकोड़ी सड़क में पार्ट टू और डामरीकरण नहीं होने के अलावा प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। लोनिवि द्वारा निर्मित भानी हरसिंग्याबगड़ सड़क में 500 मीटर तक एडीबी द्वारा डामरीकरण नहीं किया गया है। सड़कों की हालत खस्ता होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग से बनी गूलों की गुणवत्ता बयान करने लायक नहीं हैं। दूर संचार सुविधा चौपट है। जूहा धन्याड़ी का उच्चीकरण नहीं किया गया है। बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए शामा और कपकोट जाने को मजबूर हैं। ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने सौनाघाड़ी में टिनशेड के निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। भ्रमण में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ग्राम प्रधान मानमती देवी, प्रेम सिंह सुरकाली, प्रकाश पपोला, चंदन कोरंगा, पंकज और नवीन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed