फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   disaster still evolving in bageshwar

नहीं थमा तबाही का सिलसिला

Tue, 14 Aug 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 14 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
disaster still evolving in bageshwar
बागेश्वर-पिंडारी सड़क के हरसीला में भरा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
जिले में बारिश से तबाही का सिलसिला अभी नहीं है। भारी बारिश की मार से जिले में 11 सड़कें बंद हो गई। इससे आवाजाही पर निर्भर 40 हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई है। ग्रामीणों को कई किमी पैदल दूरी भी नापनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं और रोगियों को डोली में लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। दूसरी ओर भारी बारिश के चलते जिले में चार और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से तीन मकानों में भारी नुकसान हुआ।  
विज्ञापन


मंगलवार को सड़कों पर जगह-जगह मलबे के पहाड़ आ गए। सड़कों का बड़ा हिस्सा बारिश के पानी के साथ बह गया। तीन दिन से बंद भयू-गडेरा, कपकोट-दूणी मोटर मार्ग से क्षेत्र में जरूरी सामानों की किल्लत हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र गढ़िया, पूर्व उपप्रधान महिमन कपकोटी ने सड़क जल्द सुचारु करने की मांग की है। 
विज्ञापन


इधर, सोमवार देर रात बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में घुनाड़ी और हरसिला के पास भारी मलबा आ गया। मंगलवार सुबह से सड़क पर यातायात बाधित रहा। पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही की सूचना पर कार्यदायी संस्था ने जेसीबी लगाकर दोपहर 12 बजे सड़क खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इन सड़कों पर सैकड़ों यात्री घंटों तक फंसे रहे। तमाम यात्रियों को पैदल चलकर और वाहन बदलकर सफर करना पड़ा। इसके अलावा कांडापड़ाव-रावतसेरा-धपोलासेरा, पय्या-मटे-तिलसारी मार्ग भी मलबा आने से घंटों बाधित रहा। 


सोमवार की बारिश के बीच बागेश्वर तहसील के जौलकांडे गांव में गोकुलानंद, काफलीगैर तहसील के छानी गांव में जगजीवन राम का मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। इसी गांव में नाथ लाल के मकान को हल्का नुकसान हुआ। कपकोट तहसील के बड़ेत गांव में राजेंद्र चंद्र के मकान को भारी नुकसान पहुंचा। नुकसान के बीच प्रभावित ग्रामीण क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों में ही रहने को मजबूर हैं। आपदा की सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया।  

जिले के बंद मोटर मार्ग  
कपकोट-पिंडारी 
भयू-गडेरा 
कपकोट-पोलिंग 
भयू-गुलेर 
पोथिंग-सुकुंडा 
पोथिंग-शोभाकुंड 
हरसिला-पुड़कुनी 
कपकोट-कर्मी 
लीली-गैनार 
पोथिंग मोटर मार्ग 
कपकोट-दूणी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed