{"_id":"61704f6535e4ec052949daae","slug":"disaster-in-bageshwar-bageshwar-news-hld442030128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमकूना डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन लापता, गधेरे में बहने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमकूना डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन लापता, गधेरे में बहने की आशंका
विज्ञापन
बागेश्वर के आरे के पास कपकोट सड़क पर आया मलबा। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार की सुबह रुका। बारिश के दौरान सिमकूना (कांडा) डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन लापता हो गया है। पोस्टमैन के भद्रगाड़ में बहने की आशंका जताई जा रही है।
पिंडारी ट्रैकिंग रूट के द्वाली में पिंडर नदी में आवागमन के लिए बनाए गए दो अस्थायी पुल बहने से पिंडरघाटी का संपर्क कट गया है। पुल बहने से 30 ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना है। जिला मुख्यालय के बिलौना में दो परिवारों के मकानों को खतरा होने से 16 लोगों को पंचायत घर में शिफ्ट किया गया है।
बारिश के कारण कांडा के भाकड़पंत में सड़क पर चौड़ी दरार पड़ने से यातायात बाधित हो गया है। कपकोट जाने वाली सड़क पर आरे के पास मलबा आने से कई घंटे यातायात बाधित रहा। कपकोट क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कें बंद हैं। राहत की बात यह है कि बारिश थमने से सरयू और गोमती का जलस्तर घट गया है।
विज्ञापन
ग्वाड़ी निवासी संजय कुमार (50) पुत्र चंद्र राम सिमकूना डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात थे। 18 अक्तूबर को सिमकूना से घर को जाते समय वह भद्रगाड़ से लापता हो गए। उनके भाई हरीश लाल ने बताया है कि संजय के चप्पल भद्रगाड़ के किनारे मिले। आशंका जताई जा रही है कि वह बारिश के दौरान भद्रगाड़ में बह गए होंगे। हरीश लाल ने बताया कि उनकी कई जगह तलाशकी गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने प्रशासन से लापता संजय कुमार का पता लगाने की मांग की है।
चौथे दिन हुए सूर्य के दर्शन
बागेश्वर। चार दिन की बारिश के बाद बागेश्वर में बुधवार को चौथे दिन धूप खिली। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे से शुरू हुई बारिश बुधवार की सुबह करीब छह बजे बंद हुई। मंगलवार अपराह्न बारिश कुछ देर के लिए थमी । शाम को एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। मंगलवार की रात फिर बारिश होती रही। फिलहाल बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
संचार व्यवस्था भंग होने से आदम जमाने की याद आई
बागेश्वर। दो दिन से संचार व्यवस्था भंग होने से सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पाया। ठप पड़ी संचार व्यवस्था ने लोगों को आदम जमाने की याद दिला दी। जियो कंपनी की संचार सेवा मंगलवार सुबह से ही बाधित हो गई थी। मंगलवार दोपहर एक बजे बाद बीएसएनएल, आईडिया, एयरटेल की संचार सेवा भी ठप हो गई।
मंगलवार की शाम को बीएसएनएल की सेवा बहाल हो गई थी। बुधवार की सुबह से एक बार फिर बीएसएनएल की बाधित हो गई। बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे एयरटेल की संचार सेवा बहाल हुई, लेकिन सिग्नल काफी कमजोर थे। शाम करीब पांच बजे जियो की संचार सेवा बहाल हुई। कुछ देर बाद जियो की संचार सेवा एक बार फिर ठप हो गई। करीब साढ़े छह बजे जियो की सेवा सुचारु हुई।
बीएसएनएल और आइडिया की संचार सेवा अब भी बाधित है। संचार सेवा बाधित होने से बैंकों में कामकाज बाधित हुआ। व्यवसायिक गतिविधियां भी बाधित रही। आपदा काल में सूचनाओं का आदान-प्रदान न होने से नुकसान तक की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। आपदा प्रबंधन विभाग तक भी सूचनाएं नहीं पहुंच पाई।
बिजली, पानी का भी रहा संकट
बागेश्वर। नदियां उफान पर होने से पेयजल योजनाओं में सिल्ट भरने से पानी की आपूर्ति में बाधा पहुंची। नगर के ठाकुरद्वारा, कठायतबाड़ा, तहसील रोड, चौरासी समेत तमाम इलाकों में पेयजल आपूर्ति में व्यवधान आया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से पानी की किल्लत पैदा हो गई। इधर, कपकोट और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
कमरे में मृत मिला मैग्नेसाइट कर्मी
बागेश्वर। मैग्नेसाइट फैक्ट्री झिरौली में कार्यरत एक कर्मचारी कमरे में मृत मिला। शेरगढ़, मैगड़ीस्टेट, गरुड़ निवासी आनंद सिंह (55) पुत्र रूप सिंह फैक्ट्री से मिले आवास में रहते थे। बुधवार की सुबह वह ड्यूटी में नहीं पहुंचे। साथी कर्मचारी कमरे के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था।
दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो कर्मचारी कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। अलबत्ता पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बागेश्वर की भाकड़पंत सड़क पर पड़ी दरार। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR