फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Disadvantaged consumers having links Ration will not get one April

लिंक होने से वंचित उपभोक्ताओं को  एक अप्रैल ये नहीं मिलेगा राशन  

Thu, 23 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 23 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। जो उपभोक्ता अब तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड नंबर से लिंक नहीं करा पाए हैं उन्हें अब एक अप्रैल से सरकारी सस्ते गल्ला की दुकानों से खाद्यान्न नहीं मिल सकेगा। पूर्ति विभाग ने इन उपभोक्ताओं से ब्लाक मुख्यालय जाकर अपने राशन कार्डों को हर हाल में आधार से लिंक कराने को कहा है। 

बागेश्वर जिले में 95.43 प्रतिशत राशन कार्ड के मुखिया ,75.74 प्रतिशत परिवार के सदस्यों का आधार लिंक हो चुका है। आधार लिंक कराने में यह जिला राज्य में पहले नंबर पर है। पूर्ति विभाग के अनुसार जिले में  66589 राशन कार्ड धारक हैं, जिसमें से अब तक कुल 63554 कार्ड धारकों का आधार लिंक हो चुुुका है। जिले में राशन कार्ड से जुड़े 2 लाख 98 लाख 299 यूनिट हैं, जिसके सापेक्ष यहां अब तक दो लाख 25 हजार 937 यूनिटें आधार से लिंक हो चुके हैं। 
विज्ञापन



जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि पिछले महीनों में जिलाधिकारी के निर्देशन पर सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों में राशन कार्डों को आधार से लिंक कराने के लिए शिविर लगाए थे। जिन कार्ड धारकों ने अभी तक अपने राशन कार्डों को आधार से लिंक नहीं कराए हैं। उन्हें अब एक अप्रैल से खाद्यान्न देय संभव नहीं है।  जिलाधिकारी के निर्देश पर पिछले एक मार्च से 31 मार्च तक जिले के तीनों ब्लाकों में बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ में आधार लिंक कराने के लिए ऑपरेटर भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed