{"_id":"682a1c411b28e4e9bb0cbd1f","slug":"dirty-water-supply-in-jwaladevi-and-sam-mandir-wards-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115637-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ज्वालादेवी और सैम मंदिर वार्ड में हुई गंदे पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ज्वालादेवी और सैम मंदिर वार्ड में हुई गंदे पानी की आपूर्ति
Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के माजियाखेत में पेयजल लाइनों में आया मटमैला पानी। संवाद
बागेश्वर। रात को हुई भारी बारिश का असर नगर की जलापूर्ति पर पड़ा। ज्वालादेवी और सैम मंदिर वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई हुई। सुबह के समय नलों से मटमैला पानी आने पर उपभोक्ताओं ने विभाग के प्रति नाराजगी जताई। योजना में फिल्टरेशन का उचित इंतजाम करने की मांग की।
जिले में रोजाना शाम के समय बारिश हो रही है। शनिवार की शाम से रात तक धारी-डोबा क्षेत्र में भारी बारिश होने से नदी का पानी दूषित हो गया। नदी से बनी अमसरकोट और जजी पेयजल योजना के टैंकों में मटमैला पानी भर गया। इन योजनाओं से पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पेयजल सप्लाई की जाती है। रविवार की सुबह जल संस्थान के कर्मचारियों ने सप्लाई खोली तो घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने लगी। उपभोक्ता मनीष पांडेय, संजय किशोर, पंकज कुमार, बसंती देवी, कमला देवी आदि ने बताया कि नल से काफी मटमैला पानी आ रहा था। बर्तनों के तले में मिट्टी तक जमा हो गई। पीने के लिए हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटाना पड़ा।
जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि सड़क कटान का मलबा बारिश होने पर पाइप लाइन के सहारे टैंक तक पहुंच गया। योजना में फिल्टर लगे हैं, लेकिन पानी में अधिक मिट्टी होने से दिक्कत हुई। शिकायत मिलने के बाद पानी की सप्लाई रोक दी है। टैंकों की सफाई कराई जा रही है।