फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Directions given to the people.

Bageshwar News: बिना परिचय पत्र के होटल में नहीं ठहराने के निर्देश

Wed, 28 May 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 28 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Directions given to the people.
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने नगर के होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी होटल संचालकों को बाहरी लोगों को ठहरने से पूर्व उनका परिचय पत्र लेकर उसे रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस कर्मचारियों ने होटल संचालकों से बाहरी लोगों का सत्यापन थाने में समय से करवाने के लिए कहा। किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए। होटल संचालकों से सभी आगंतुकों का विवरण रजिस्टर में प्रतिदिन अंकित करने, सीसीटीवी नियमित चालू स्थिति में रखने के लिए कहा। संचालकों को नियमों की अनदेखी होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed