फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Direct Iffact of lockdown

कोरोना के चलते नौकरी गई, मुंबई में फंसे हैं बागेश्वर के 22 युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Direct Iffact of lockdown
मुबंई में फंसे बागेश्वर के युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुंबई के होटलों में काम करने वाले कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 22 युवाओं की कोरोना संक्रमण के कारण नौकरी चली गई। अब इन युवाओं के सामने खाने के लाले पड़े हैं। ये युवा क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और राज्य सरकार से घर वापसी के इंतजाम करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सानिउडियार निवासी सूरज आर्या ने रविवार को मुंबई से फोन पर बताया कि। उन्होंने बताया कि बनीगांव, कांडा के वजीला, ठांगा (कमस्यार), सानिउडियार के 22 लोग मुंबई में फंसे हैं। ये लोग मुंबई के विभिन्न होटलों में काम करते थे। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के कारण होटल मालिकों ने उन लोगों को घर जाने के लिए कह दिया। किसी को मालिकों ने पगार दी, किसी को बगैर पगार के भेज दिया। बताया कि राजेंद्र राम, साधू आर्या, मनोज कुमार, अजय कुमार, अंकित कुमार, महेश कुमार, कमल कुमार, इंदर कुमार, सुभाष आर्या, अनिल टम्टा, सुनील टम्टा, पूरन टम्टा, साहिल टम्टा चारपोकगांव में रह रहे हैं। अन्य लोग अन्य स्थानों पर रहते हैं। उन लोगों ने मकान मालिकों को किराया भी नहीं दिया है। खाने के लिए रुपये थे। अब खाने के लिए पैसे भी नहीं हैं। बताया कि उन लोगों ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के सामने समस्या रखी थी। उसके बाद देहरादून से किसी व्यक्ति का उनके पास फोन आया था। आर्थिक मदद के लिए कह रहे थे लेकिन वह लोग किसी भी तरह घर वापसी चाहते हैं।
विज्ञापन

मुंबई में क्षेत्र के 22 से अधिक लोग फंसे हैं। गुजरात में भी यहां के लोग परेशान हैं। इन सभी को तीन मई के बाद राज्य सरकार वहां से निकालेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात हो गई है। - बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed