{"_id":"57587b6b4f1c1b1f349c5765","slug":"dinesh-funeral-of-soldier-who-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने वाले सिपाही दिनेश की अंत्येष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी करने वाले सिपाही दिनेश की अंत्येष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में अंतिम सलामी देते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बठिंडा पंजाब में सूबेदार पर चाकू से हमला करने के बाद खुद को गोली से उड़ाने वाले सैनिक का शव मंगलवार को बागेश्वर लाया गया। मृतक जवान की अंत्येष्टि देर शाम सरयू संगम पर कर दी गई। इस हादसे से मृतक जवान के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जिले के मल्खाडुंगर्चा गांव निवासी दिनेश सिंह बीकानेर की 21 साता यूनिट में तैनात था। बताया जा रहा है कि 20 मई को दिनेश गारद ड्यूटी के लिए बठिंडा कैंट आया था। चार जून को सूबेदार श्याम सिंह और दिनेश सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
सूबेदार के गालीगलौज करने पर दिनेश सिंह ने चाकू से सूबेदार पर हमला कर घायल कर दिया और बाद में स्वयं को गोली से उड़ा दिया। जैसे ही यह सूचना दिनेश के परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। दिनेश तीन साल पूर्व ही सेना में भर्ती हुआ था और अविवाहित था। जवान के शव को बठिंडा से सेना के सूबेदार राकेश कुमार, भगवान, ग्रामीण गोविंद सिंह, भूपाल सिंह बागेश्वर लाए।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। सरयू संगम पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, गोविंद सिंह दानू सहित तमाम लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मृतक सैनिक दिनेश सिंह के पिता खड़क सिंह, माता बसंती देवी सहित भाई-बहन इस घटना के बाद से सदमे में हैं।