{"_id":"576d8acf4f1c1bb40cb48f1c","slug":"dimanded-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने लोनिवि प्रांतीय खंड में जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने लोनिवि प्रांतीय खंड में जड़े ताले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने की तालाबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अपनी पांच मांगें पूरी नहीं होने से ठेकेदारों में रोष है। ठेकेदारों ने पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले नारेबाजी के साथ लोनिवि प्रांतीय खंड और अधीक्षण अभियंता के कार्यालयों में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन
सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 27 जून क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। 25 जून को लोनिवि के कपकोट स्थित खंडीय कार्यालय में भी तालाबंदी की जाएगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक के नेतृत्व में ठेकेदारों ने दोनों कार्यालयों में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सरकार और विभाग की ठेकेदार विरोधी नीतियों से कई ठेकेेदारों का भुगतान नहीं निकल पा रहा है। एकमुश्त टेंडर प्रणाली से छोटे ठेकेदारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अभियंताओं पर अपने चहेतों को काम देने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। तालाबंदी करने वालों में संजय नेगी, जगदीश काकी्र, सुरेश खेतवाल, गजेंद्र टाकुली, गिरीश उप्रेती, महेश जोशी और हरीश राणा आदि शामिल थे।