फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   did nukkad natak

नुक्कड़ नाटक कर गैरसैण को राजधानी बनाने के लिए जुटाया जनसमर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
did nukkad natak
बागेश्वर में जनगीत गाते उत्तराखंड युवा शक्ति संगठन के सदस्य। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पांच नवंबर को रामनगर से शुरू हुई गैरसैंण राजधानी संकल्प जनसंवाद यात्रा चंपावत और पिथौरागढ़ होकर बृहस्पतिवार शाम बागेश्वर पहुंची। यात्रा में शामिल आंदोलनकारियों ने नुक्कड़ नाटक किए और पर्चा बांटकर जनसमर्थन जुटाया। इसके बाद यात्रा भिकियासैंण होकर गैरसैंण की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक राकेश नाथ ने बताया कि भाजपा सरकार जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। युवाओं को रोजगार के सपने दिखाने वाली सरकार गेस्ट टीचर और उपनल के माध्यम से सेवारत हजारों युवाओं का रोजगार छीन चुकी है। इसी कारण वह बेरोजगारी के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं कर रही है। सरकार कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

वह स्थापना दिवस कार्यक्रमों के नाम पर फिजूलखर्ची कर रही है जबकि गैरसैंण को ऐसे आयोजनों से वंचित रखा गया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। यहां होटल में हुई प्रेसवार्ता में यात्रा में शामिल आंदोलनकारियों ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाई जानी चाहिए जबकि राज्य सरकार ने वहां निर्माण कार्य रोक दिए हैं। इसके खिलाफ प्रदेशवासियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इस दौरान धन सिंह तड़ियाल, मोहन राम, श्याम सिंह बिष्ट, नरेंद्र रावत, श्रवण कुमार, अर्जुन सिंह, ध्यान सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed