{"_id":"1a2a515756003c9927a055c4f14558c9","slug":"did-not-fare-so-will-not-ration-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़ा नहीं मिला तो अप्रैल से राशन नहीं उठाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाड़ा नहीं मिला तो अप्रैल से राशन नहीं उठाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय योजना और एमडीएम राशन के भाड़े का भुगतान नहीं होने से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं में रोष है। गल्ला विक्रेताओं ने भाड़े का शीघ्र भुगतान सहित सभी मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर अप्रैल से राशन नहीं उठाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें अंत्योदय योजना, एमडीएम राशन, एनएफएसए का भाड़ा पिछले पांच माह से नहीं दिया गया है। इसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गल्ला विक्रेताओं ने सरकारी की ओर से कंप्यूटर तौल उपकरण लगाने का स्वागत किया। साथ ही गोदामों से बिना तोले राशन नहीं उठाने की बात कही। लछम सिंह मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कमल परिहार, संतोष कांडपाल, नवीन चंद, पुष्कर सिंह, चंपा उप्रेती, द्रोपदी पांडे, चतुर सिंह, हेमंत कुमार, मोहन सिंह, विनोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन