फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Diabetic children will get free treatment at the balloon clinic.

Bageshwar News: मधुमेह पीड़ित बच्चों को गुब्बारा क्लीनिक में मिलेगा निशुल्क उपचार

Mon, 10 Nov 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Diabetic children will get free treatment at the balloon clinic.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में मधुमेह से पीड़ित बच्चों को अब निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ हो गया है। क्लीनिक में टाइप वन मधुमेह पीड़ित बच्चों का उपचार किया जाएगा। उन्हें निशुल्क उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को अस्पताल के सीएमएस डॉ. तपन कुमार शर्मा और एसीएमओ डॉ. दीपक ने जिला अस्पताल में स्थित गुब्बारा क्लिनिक का शुभारंभ किया। इस क्लिनिक में निशुल्क निदान, परामर्श और उपचार सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बच्चों को ग्लूकोज मॉनिटर, इंसुलिन सिरिंज और आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य टाइप वन मधुमेह से ग्रस्त बच्चों को समय पर चिकित्सा सुविधा, रोग के प्रति जागरूकता, आहार और जीवनशैली से संबंधित परामर्श और नियमित मॉनिटरिंग की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इस मौके पर डॉ. सीएस पाठक, डॉ. डीपी शुक्ला, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed